ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र की युवती ने बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।युवती का कहना है कि, उसकी बहन के देवर का उसके घर आना जाना था।इसी दौरान उसने शादी करने की बात कहकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए,आरोप है कि अब वो शादी करने से इंकार कर रहा है।पुलिस को तहरीर दी गई है।शनिवार को पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्यवाई की जायेगी।