कौंच: कोंच में 173 साल पुरानी रामलीला परंपराओं के साथ लिम्का बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज रामलीला का शुभारंभ
Konch, Jalaun | Sep 17, 2025 कोंच में बुधवार को रामलीला भवन पर राम प्राकट्योत्सव के साथ आयोजन का आरंभ हुआ, दोपहर 1 बजे विद्वान पंडितों ने वैदिक रीति से अनुष्ठान कर भगवान राम का अवतरण किया, उनके अनुज भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी इस अवसर पर अवतरित हुए, बैंड बाजों की धुन के बीच भगवान के प्राकट्य होते ही नगर में गोले दागे गए, वही कोंच की रामलीला लिम्का बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।