Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

तेज आंधी-बारिश में कुएं में गिरे राष्ट्रीय पक्षी मोर का युवाओं ने किया रेस्क्यू, उपचार के बाद सुरक्षित छोड़ा #57newskarauli नांगल शेरपुर। करौली नांगल शेरपुर क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब बस स्टैंड के पास स्थित धर्मशाला के समीप तेज हवा के झोंके से राष्ट्रीय पक्षी मोर कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह लगी। सूचना मिलते ही पक्षी प्रेमी विजय मीना अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं की मदद से साहस दिखाते हुए कुएं में उतरकर मोर को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासी अजय पंजाबी, सुमेर, विक्रम सिंह, सज्जन,नीरज, दिनेश आदि ने बताया कि बाहर निकाले जाने के समय मोर अत्यंत घायल अवस्था में था। उसके पंख भीग चुके थे तथा कुएं में संघर्ष करने के कारण उसके पंजों में चोटें आ गई थीं। इसके बाद मोर को कपड़ों की सहायता से सुखाया गया। सूचना पर पहुंची वनकर्मी रेखा देवी तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल मोर को पशु चिकित्सालय बालघाट ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। करीब दो से तीन घंटे के उपचार के बाद मोर पूरी तरह स्वस्थ होकर उड़ने की स्थिति में आ गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। इस घटना ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया, जहां युवाओं ने राष्ट्रीय पक्षी की जान बचाकर पशु-पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Balghat, Karauli | Jun 5, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.