सहारनपुर: कलक्ट्रेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने चेतावनी दी, सढ़ौली हरिया प्रकरण में ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे 10 दिन में वापस करने की मांग
सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन वीएम सिंह की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज की मीटिंग में मुख्य मुद्दा गांव सढौली हरिया का रहा।