मंझनपुर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद कौशाम्बी में पुलिस प्रशासन हुआ चौकन्ना, एसपी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान
दिल्ली में हुए धमाके के बाद शासन की ओर से जारी हाई अलर्ट के मद्देनज़र कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। जिले भर में सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई खुद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने अपने साथ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व भारी पुलिस बल के साथ मंझनपुर समेत विभिन्न इलाके में अभियान चला है।