फारबिसगंज: बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर नव मनोनीत नगर व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा का स्वागत किया गया
बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर बुधवार को चार बजे नव मनोनीत नगर व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा का अंग वस्त्र देकर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर पूर्व विधायक दमयंती देवी समेत बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद थे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन भी मनाया गया.