बलिया: कलेक्ट्रेट में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Nov 12, 2025 कलेक्ट्रेट में बुधवार की दोपहर एक बजे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। किसान मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि हाल ही में आए चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के कारण हुई बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।