राजनांदगांव: जिले के ग्राम कल्याणपुर में पानी बचाओ महा अभियान के तहत निकाली गई नीर और नारी जल यात्रा
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कल्याणपुर में पानी बचाओ महा अभियान के तहत नीर और नारी जल यात्रा निकालकर जल संरक्षण को लेकर लोगों से अपील की गई और जल संरक्षण करने विभिन्न उपाय बताए गए,इस दौरान यात्रा में पद्मश्री फुलबासन बाई यादव और बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं गणमान्य नागरिक इस यात्रा में मौजूद रहे।