जमुई: +2 उच्च विद्यालय दौलतपुर में पौधारोपण के साथ 'पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित
Jamui, Jamui | Sep 17, 2025 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बुधवार को दिन के 11:00 बजे +2 उच्च विद्यालय दौलतपुर परिसर में फलदार एवं छायादार दर्जनों पौधे लगाए गए। इस मौके पर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। उसके बाद बच्चों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।