हनवारा थाना भवन निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में डीसी अंजली यादव एवं एसपी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से हनवारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान हनवारा मिल्की चौक, हनवारा बाजार और रामकोल को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया इसमें कुछ स्थल का चयन किया जाएगा जो थाना भवन निर्माण के लिए उपयुक्त होगा