लखनऊ में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिस पर युवतियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार, आरोपी चारबाग क्षेत्र से युवतियों को ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से ऑटो, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
.
.
.
.
#LucknowNews #Encounter #UPPolice #CrimeNews #Arrest