लाडपुरा: बोरखेड़ा पुलिस ने जमीनों पर अवैध कब्जे कर लोगों को धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित 8 गुर्गों को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | May 19, 2025 शहर की बोरखेड़ा पुलिस ने धमकियां देकर लोगो की जमीन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोरखेड़ा थाना सब इंस्पेक्टर ज्योति मौर्या ने सोमवार शाम सवा 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि फरियादी बालचंद कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की ग्राम अर्जुन पूरा में उसकी 13 बीघा जमीन है। जिस पर हमेशा से खेती करते आ रहे है।