खुर्जा: नगला मायापुर में भाकियू चढूनी की किसान पंचायत में नकली खाद, स्मार्ट मीटर सहित समस्याओं पर हुई चर्चा
ग्राम नगला मायापुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने एक किसान पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत में जनपद भर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुनील लोधी ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे और प्रशासनिक अधिकारियों से उनके समाधान की मांग की, पंचायत बुधवार दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुई।