गढ़वा: गढ़वा जिले में मिशन आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ, 113 जनजातीय गांवों में विकास की नई शुरुआत
Garhwa, Garhwa | Sep 17, 2025 गढ़वा जिले में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिशन आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत जिले के 15 प्रखंडों के 58 पंचायतों के 113 जनजातीय बहुल ग्रामों को प्रथम चरण में चुना गया है।अभियान की शुरुआत आदि सेवा पर्व के अवसर पर हुई,जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन आदि सेवा केंद्र यानी सिंगल विंडो काउंटर का शुभारंभ किया गया