त्योंदा: जिले के 75 परीक्षा केंद्रों पर हायर सेकेंडरी के 14085 और हाई स्कूल के 19899 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Tyonda, Vidisha | Feb 15, 2025 माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षा 25 फरवरी एवं 27 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो रही हैं। जिसमें हायर सकेण्डरी में 12369 नियमित एवं 1716 स्वाध्यायी परीक्षार्थी कुल 14085 तथा हाईस्कूल परीक्षा में 17923 नियमित एवं 1976 स्वाध्यायी कुल 19899 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।