लोहरदगा: गांगुपारा के प्राथमिक विद्यालय में आग लगने से कई जरूरी दस्तावेज जलकर हुए खाक, लोगों की सूझ-बूझ से आग पर पाया गया काबू
लोहरदगा जिले के गांगुपारा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग लगी की घटना से विद्यालय के कई जरूरी कागजात जलकर ख़ाक हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के द्वारा स्कूल के वेंटिलेटर में बना मधुमक्खी छत्ता से शहद निकालने के लिए मशाल जलाकर मधुमक्खी भगाया जा रहा था इसी दरमियान वेंटीलेटर के अंदर आग के चिंगारी चल गया।