बांसवाड़ा: जिले भर में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई कर 303 आरोपी किए गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले में बुधवार और गुरुवार दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 303 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में एडीशनल एसपी, डीएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान को सफल बनाने के लिए 60 टीमों का गठन किया गया।