घाटमपुर: घाटमपुर तहसील के 19 गांव के बाढ़ पीड़ित 971 किसानों को ₹48,13,354 की राहत राशि उनके खाते में दी गई
घाटमपुर तहसील के 19 गांवों में यमुना नदी की बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। प्रशासन ने मंगलवार 2:00 बजे प्रभावित 971 किसानों के खातों में 48,13,374 रुपये की राहत राशि भेजी है। जिलाधिकारी ने बताया कि, कृषि विभाग और राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया था। इसी के आधार पर मुआवजा दिया गया है। राहत राशि डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में दी गईहै