Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

बंद पोर्टल के खिलाफ निर्माण मजदूरों ने किया सरकार का पुतला दहन, 12 जून को निर्माण मजदूर नेहरू पार्क भिवानी में करेगे मजदूर महापंचायत” सिवानी, 09 जून 2026, सयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर भिवानी के निर्माण मजदूर 11 महिने से बंद श्रम कल्याण पोर्टल खोले जाने, रद्द किया गया पंजीकरण बहाल करने, निर्माण यूनियनों का तसदीक का अधिकार देने, निर्माण मजदूरों के काटे गए गरीबी रेखा के राशन कार्ड बहाल करने, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति व आवास योजना का तुरंत लाभ देने, मनरेगा के पुराने कानून को बहाल करने की मांग को लेकर 12 जून को नेहरू पार्क भिवानी में होगी मजदूर महापंचायत करेगे व सरकार की शवयात्रा निकाली जायेगी। महापंचायत की तैयारियों के लिए बडेसरा, बामला, कालुवास, गुजरानी, मिताथल, बावडी गेट भिवानी में मजदूरों की बैठक की गई व मुख्यमंत्री नायाब सैनी व श्रम मंत्री अनिल विज का पुतला दहन किया गया। यह प्रैस ब्यान भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा, भिवानी जिला सचिव अनिल कुमार, ब्लांक प्रधान महाबीर सिंह व ब्लांक सचिव धर्मबीर बामला ने सयुक्त रूप से जारी किया। पै्रस नोट जारी करते हुए यूनियन नेताओं ने बताया कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी निर्णयों के चलते निर्माण व मनरेगा मजदूरों में रोष बढ रहा हैं। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के बहाने से निर्माण मजदूरों के बोर्ड को पिछले 1 साल से बंद किया हुआ हैं। 95 प्रतिशत निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द कर दिए गए हैं। उन्होने बताया की सरकार की ऑनलाईन नीति व भ्रष्ट अधिकारियों को वर्क स्लिप वैरिफिकेशन का काम देकर सरकार ने ही श्रम कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया हैं। सयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा बोर्ड के कार्य को ऑनलाईन किये जाने के समय से ही विरोध करता रहा हैं ओर सरकार को आगाह करता रहा हैं मगर उस समय पर सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों व दलालों पर कार्यावाही करने की बजाएं निर्माण मजदूरों को ही इसका निशाना बनाया हैं। 12 माह से बंद पोर्टल के कारण आज 6 लाख से ज्यादा निर्माण मजदूरों के सभी तरह की सुविधाए रोक दी गई हैं। किसी मजदूर का पंजीकरण, नवीनीकरण या किसी भी तरह का लाभ नही दिया जा रहा है। 2005 में काग्रेस राज में वामपंथी पार्टीयों व मजदूर संगठनों के दबाव से बने मनरेगा के कानून को खत्म करके जीबीजीरामजी स्कीम लागू की जा रही हैं। जो मजदूरों को सरकार की रहमों करम पर जीने के लिए मजबूर करेगा। गरीब मजदूरों के अलग - अलग बहाने से बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के बच्चो को मिलने वाली छात्रवृति को खत्म किया जा रहा हैं। आवास योजना के लाभ कई कई सालो से रूके हुए हैं। जिसकों निर्माण मजदूर किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगे। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी गावों में सरकार के पुतले जलाए जा रहे हैं व 12 जुलाई को नेहरू पार्क भिवानी में मजदूर महापंचायत की जायेगी व सरकार की शवयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री का पुतला दहन किया जायेगा। महापंचायत मे निर्माण मजदूर, जनसंगठनो, जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक पार्टीयों को आंमत्रित किया गया हैं।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

MORE NEWS

भिवानी 
CIA टीम पर हमला : हेड कांस्टेबल गंभीर घायल
देवसर - कुसंभी गांव के बीच की घटना पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना।

भिवानी CIA टीम पर हमला : हेड कांस्टेबल गंभीर घायल देवसर - कुसंभी गांव के बीच की घटना पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

पेयजल की मांग को लेकर चानौत गांव के धरने के 25वें दिन 5 ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे.....

पेयजल की मांग को लेकर चानौत गांव के धरने के 25वें दिन 5 ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे.....

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

वायरल...सच या झूठ
कैथल मे दुल्हन ने रील बनाने के चक्कर में घंटों किया बेहूदा डांस, जयमाला छोड़ रील बनाने में व्यस्त रही दुल्हन। बेहूदगी से नाराज ससुर ने बारात वापस लौटाई !

हरियाणा के कैथल जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब जयमाला की रस्म के लिए बार-बार बुलाए जाने के बावजूद दुल्हन मंच पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए रील बनाने में व्यस्त थी तथा काफी देर तक जयमाला स्थल पर नहीं आई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दूल्हे, उसके बड़े भाई (जेठ) और दूल्हे के पिता ने कई बार दुल्हन को बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह डांस व वीडियो बनाने में व्यस्त रही। काफी इंतजार के बाद दूल्हा पक्ष ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दूल्हे के पिता ने इसे परिवार की बेइज्जती बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा और उसके परिजन बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गए। घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस संबंध में दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि शादी टूटने की नौबत आ गई और दोनों परिवारों के रिश्ते भी खराब हो गए।

वायरल...सच या झूठ कैथल मे दुल्हन ने रील बनाने के चक्कर में घंटों किया बेहूदा डांस, जयमाला छोड़ रील बनाने में व्यस्त रही दुल्हन। बेहूदगी से नाराज ससुर ने बारात वापस लौटाई ! हरियाणा के कैथल जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब जयमाला की रस्म के लिए बार-बार बुलाए जाने के बावजूद दुल्हन मंच पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए रील बनाने में व्यस्त थी तथा काफी देर तक जयमाला स्थल पर नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दूल्हे, उसके बड़े भाई (जेठ) और दूल्हे के पिता ने कई बार दुल्हन को बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह डांस व वीडियो बनाने में व्यस्त रही। काफी इंतजार के बाद दूल्हा पक्ष ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दूल्हे के पिता ने इसे परिवार की बेइज्जती बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा और उसके परिजन बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गए। घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस संबंध में दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि शादी टूटने की नौबत आ गई और दोनों परिवारों के रिश्ते भी खराब हो गए।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले आस्ट्रेलिया के विश्वकप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क

संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री के साथ खेला क्रिकेट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत अच्छा लगा- माइकल क्लार्क

मैंने उन्हें एक गेंद फेंकी और उन्होंने मुझे उस पर छक्का जड़ा- माइकल क्लार्क

हरियाणा से मुझे उम्मीद है कि हम और भी अच्छे क्रिकेटर बना सकेंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले आस्ट्रेलिया के विश्वकप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री के साथ खेला क्रिकेट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत अच्छा लगा- माइकल क्लार्क मैंने उन्हें एक गेंद फेंकी और उन्होंने मुझे उस पर छक्का जड़ा- माइकल क्लार्क हरियाणा से मुझे उम्मीद है कि हम और भी अच्छे क्रिकेटर बना सकेंगे

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें: महेश कुमार
- सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें: एसडीएम
भिवानी, 09 जून। एसडीएम एवं 57-भिवानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी महेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में बीएलओ व सुपरवाईजर को मतदाता सूची का पुनरीक्षण बारे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें ताकि कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सकें। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का काम लोकतंत्र की नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें।
एसडीएम ने सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मतदाता सूची के कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का हाउस नंबर शून्य नहीं करना है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है, उनके लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है और नाम 2002 की सूची में नहीं है, तो उसे बताए गए 12 दस्तावेजों में से कोई एक अपना दस्तावेज देना होगा। दूसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच की अवधि में हुआ है तो उस मतदाता को अपने दस्तावेज के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज भी देना होगा तथा तीसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है तो ऐसे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता और पिता दोनों के दस्तावेज जमा कराने होंगे।
एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कम से कम 50 फॉर्म जरूर बांटें। यदि किसी मतदाता का घर बंद मिलता है या घर पर कोई नहीं है तो बीएलए-द्वितीय की सहायता ले सकते है। इसके अतिरिक्त यदि गेट बंद मिले तो फॉर्म को गेट के अंदर डाल दें ताकि जब नागरिक घर आए तो उसे फार्म मिल सके। इस दौरान इआरओ गौरव कुमार, कानूनगो रामफल सहित बीएलओ व सुपरवाईजर मौजूद रहे।

बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें: महेश कुमार - सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें: एसडीएम भिवानी, 09 जून। एसडीएम एवं 57-भिवानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी महेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में बीएलओ व सुपरवाईजर को मतदाता सूची का पुनरीक्षण बारे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें ताकि कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सकें। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का काम लोकतंत्र की नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें। एसडीएम ने सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मतदाता सूची के कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का हाउस नंबर शून्य नहीं करना है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है, उनके लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है और नाम 2002 की सूची में नहीं है, तो उसे बताए गए 12 दस्तावेजों में से कोई एक अपना दस्तावेज देना होगा। दूसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच की अवधि में हुआ है तो उस मतदाता को अपने दस्तावेज के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज भी देना होगा तथा तीसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है तो ऐसे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता और पिता दोनों के दस्तावेज जमा कराने होंगे। एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कम से कम 50 फॉर्म जरूर बांटें। यदि किसी मतदाता का घर बंद मिलता है या घर पर कोई नहीं है तो बीएलए-द्वितीय की सहायता ले सकते है। इसके अतिरिक्त यदि गेट बंद मिले तो फॉर्म को गेट के अंदर डाल दें ताकि जब नागरिक घर आए तो उसे फार्म मिल सके। इस दौरान इआरओ गौरव कुमार, कानूनगो रामफल सहित बीएलओ व सुपरवाईजर मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026