अरियरी: मड़रो गांव में रामधुनी यज्ञ के लिए 108 कन्याओं की कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
अरियरी प्रखंड के हजरतपुर मड़रो पंचायत अंतर्गत मड़रो गांव में शनिवार को 24 घंटे के अखंड रामधुनी यज्ञ की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई। इस अवसर पर सुबह 11 बजे 108 कन्याओं ने माथे पर कलश रख भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा देवी स्थान से प्रारंभ होकर धर्मपुर गांव के तालाब से जल भरकर वृंदावन गांव होते हुए पुनः देवी स्थान जगसला पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।