मंडला: रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में 1 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन, कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दी जानकारी
Mandla, Mandla | Nov 30, 2025 जिला प्रशासन मंडला द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 1 दिसंबर को किया जाएगा। आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में गीता स्वाध्याय, प्रवचन तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री होंगी।