पोटका विधानसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक संजिब सरदार ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं की जरूरत तथा जनता द्वारा उठाई जा रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।