🌳पर्यावरण संरक्षण
जनपद पंचायत निवाड़ी की ग्राम पंचायतों में गैप फिलिंग हेतु पौधरोपण की तैयारी, गड्ढे खोदे गए एवं खाद की व्यवस्था की गई
--
पर्यावरण संरक्षण सप्ताह 2026 एवं _“एक पेड़ माँ के नाम 2.0”_ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08/06/2026 को कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जनपद पंचायत निवाड़ी की 49 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण की तैयारियां पूर्ण की गईं।
आगामी पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के अंतर्गत गड्ढे खुदवाने का कार्य कराया गया। साथ ही प्रत्येक गड्ढे में गोबर खाद की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
अभियान के प्रमुख बिंदु
1. सहभागिता: गड्ढा खुदाई एवं खाद व्यवस्था के कार्य में मनरेगा जॉबकार्डधारी श्रमिक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
2. तैयारी: पंचायतवार रोपित किए जाने वाले पौधों के लिए स्थान चिन्हांकन कर गड्ढे तैयार किए गए।
सभी पंचायतों में एक साथ _जन-भागीदारी से पौधरोपण_ प्रारंभ किया जाएगा। नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #WorldEnvironmentDay #ekpedmaakenaam #SaveTreeSaveEnvironment #JansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026