संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने हयात नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार को पद से हटाया। उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी को थाना प्रभारी हयात नगर नियुक्त किया गया है। उमेश सिंह सोलंकी इससे पहले जुनावई थाने में इंस्पेक्टर थे। एसपी द्वारा एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए हयात नगर थाने की कमान सौंपी गई है।