सोनीपत: किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा ने लघु सचिवालय परिसर में दिया धरना
प्रदेश के किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा ने लघु सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना देकर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नही किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब