भंडरा: भंडरा-चट्टी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार शाम करीब 4:30 बजे भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के महूगांव निवासी नरेश लोहरा की पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बसंती देवी एक ऑटो से भंडरा की ओर आ रही थीं।