निवाड़ी: पूछी करगुवां में निकली भव्य शोभायात्रा, 13 नवंबर से राजन जी महाराज करेंगे श्री राम कथा का वाचन
Niwari, Niwari | Nov 10, 2025 सेंदरी (निवाड़ी)। सेंदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पूछी करगुवां में आज से 13 दिवसीय श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ 10 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरे ग्राम में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है।