ओरमांझी: नगड़ी: जुमार नदी तट पर मुक्ति संस्था ने 34 अज्ञात शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया
जुमार नदी के तट पर 34 अज्ञात शवों का रविवार दोपहर करीब 12 बजे पूरे विधि विधान से मुक्ति संस्था द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए इस दौरान मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।