घाघरा: सरांगो डैम किनारे एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Nov 5, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो ग्राम निवासी मनोज उरांव ने गांव स्थित डैम किनारे करंज पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की सूचना मिलने पर गांव वाले घटनास्थल पहुंचे।इसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पंचायत के मुखिया राजेश बड़ाइक और आदिवासी ममता जीवन दर्पण संस्था के कोषाध्यक्ष चंद्रदेव उरांव को दिया।बाद घाघरा पुलिस को जानकारी दी गई।