झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मधुकम में चल रहे दखल दिहानी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले में हेहल सीओ को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस संबंध में रौनक़ कुमार और सरिता देवी एवं कई अन्य की ओर से हस्तक्षेप याचिका दायर कर दखल दिहानी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी।