अशोक नगर: कोशिक महल के पास बाइक फिसलने से 26 वर्षीय युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के चंदेरी के कोशिक महल के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक भगवत पुत्र बादाम सिंह जाटव निवासी बहेरिया घायल हुआ है। युवक चंदेरी से अशोकनगर के लिए आ रहा था जैसे ही वह चंदेरी से निकला तो हादसा हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर उपचार चल रहा है।