जहानाबाद: वार्षिक वस्त्र सहायता के तहत निर्माण श्रमिकों के खाते में ₹5000 की सहायता राशि भेजी जा रही है
बिहार सरकार के द्वारा निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से जिले सहित राज्य के कुल 16 लाख 4 हजार 929 श्रमिकों के खाते में कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है। जिसको लेकर श्रम अधीक्षक ने बुधवार दिन में करीब 3 बजे जानकारी दी।