डेहर: 16 नवंबर को चनोल,तलेली व आसपास के क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
Dehar, Mandi | Nov 7, 2025 विद्युत उपमण्डल सलापड के सहायक अभियंता ई.मनीष राव ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर को अति आवश्यक मुरम्मत तथा 11केवी लाइन के नजदीक पेड़ों की कांट व छंटाई के कार्य किए जाएंगे।जिस कारण क्षेत्र के चनोल, तलेली, बारल,मंझखेतर,त्रिफालघाट,खानचडू और मुंडखर सहित आस पास के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।