जनस्वास्थ्य से खिलवाड़: जलदाय विभाग बेपरवाह, घरों में आ रहा है गंदा पानी! जलदाय विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज भी घरो में सप्लाई के नाम पर गंदा और दूषित पानी आ रहा है। विभाग के अधिकारी और अभियंता इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है,जलदाय विभाग की लक्ष्मीनाथ पानी की टँकी से छबीली घाटी एरिया,दरगड़ मोहल्ला एरिया,दधिमती भवन एरिया आदि में हो रही है सप्लाई
इस भीषण गर्मी में गंदे पानी की सप्लाई से इन सभी मोहल्लों में बीमारियां फैलने का भारी खतरा मंडरा रहा है।
जलदाय विभाग के अभियंताओं से पुरजोर निवेदन करते हैं कि तुरंत इस मामले पर संज्ञान लें और स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएं। मोहल्लेवासियों के स्वास्थ्य के साथ यह खिलवाड़ कब तक बर्दाश्त करे
कृपया इस पोस्ट और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हमारी आवाज प्रशासन के कानों तक पहुंच सके! 🙏
#Bikaner #BikanerWest #WaterCrisis #PHEDRajasthan #CleanWater #BikanerNews #PublicHealth #RajasthanGovernment #BikanerAdministration