गाजीपुर में कर्मवीर स्वर्गीय सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 का भव्य शुभारंभ हो चुका है। प्रतियोगिता की शुरुआत वाराणसी और जौनपुर के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले से हुई, जहां जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। SSPG कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ.सानंद सिंह और यूपीसीए टी-20 गवर्निंग सदस्य संजीव सिंह ने की है।