धार: धार जिले में 'एक जिला एक औषधि' देवारण्य योजना के तहत किसानों को 'स्टीविया' की औषधीय खेती का प्रशिक्षण दिया गया
Dhar, Dhar | Apr 22, 2025 मध्य प्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड, आयुष विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र मुवेल के नेतृत्व में "देवारण्य योजना" के अंतर्गत "एक जिला एक औषधि" थीम पर औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु धार जिले के सभी ब्लाकों में "स्टीविया" आधारित औषधीय खेती पर कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया।