खालवा: स्कूल की लाइब्रेरी में लगी आग, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Khalwa, Khandwa | Nov 25, 2025 शासकीय कन्या हाई स्कूल खालवा में सोमवार देर रात्रि शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। शिक्षिका मधु लौवंशी ने बताया की सुबह प्यून ने स्कूल खोली तो संस्था परिसर में बनी लायब्रेरी का ताला टूटा हुआ था। व अंदर आगजनी की घटना देख स्टॉप को सूचना दी गई। आगजनी में पंखे ,बिजली उपकरण व पुस्तको का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।