केवटी रनवे: केवटी थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए
केवटी थाना पुलिस ने लगातार चल रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत दो अलग–अलग मामलों में वांछित नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कांड संख्या 235/25 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त, असराहा निवासी जोगिंदर साह के पुत्र भोला साह उर्फ़ सुरेश साह को गिरफ्तार किया।