मंडला: कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने 13 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सम्मानित किया
Mandla, Mandla | Nov 28, 2025 अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को शाम 4:30 बजे माह अक्टूबर में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों का सम्मान और पीपीओ वितरण किया। अपर कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी, जिला पेंशन अधिकारी उपस्थित रहे।