इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र में शौच क्रिया के लिए जा रहे मजदूर की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
Etawah, Etawah | May 26, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के रामनगर बुआपुर निवासी मजदूर कुलदीप पुत्र जनडेल नायक रविवार को मजदूरी कर घर लौटे जिसके बाद वह शौचक्रिया के लिए जा रहे थे। तभी गाँव के सामने बनी रेलवे लाइन पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस शव को कब्जे में लिया।