हरदा: अवैध शराब, गांजा व जुए से परेशान बैडी गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में की शिकायत, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
Harda, Harda | Sep 16, 2025 हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैडी की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का रुख किया। महिलाओं ने गांव में अवैध शराब, गांजा और जुआ रोकने की मांग की। ग्राम बैडी में करीब दस लोग अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेच रहे हैं। कुछ लोग सट्टा चला रहे हैं। तीन-चार परिवार गांजा बेचने का धंधा कर रहे हैं। इन गतिविधियों से गांव का माहौल बिगड़ गया है।