जबलपुर: सूपाताल छुई खदान के पास, कच्ची दीवार में फंसा सात फीट लंबा सांप, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
जबलपुर के गढ़ा थानांतर्गत सूपाताल छुई खदान के पास आज शनिवार को सुबह दस बजे एक कच्ची दीवार की सुराख में सात फीट लंबा सांप दिखाई देने पर राह चलते राहगीर घबरा गए। स्थानीय अलीम खान ने इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्प का रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है।