Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image

भोपाल : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश... #breakingnewswala #MPNews #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

MORE NEWS

फेसबुक पर हुआ प्यार, मंदिर में की शादी; अब मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

मुरैना। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने उत्तमपुरा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मंदिर में विवाह करने के बाद प्रताड़ित कर घर से निकालने तथा दूसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से उत्तमपुरा निवासी सचिन से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया और चित्रकूट में पहली मुलाकात के दौरान होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए।
महिला के अनुसार, बाद में उसके दबाव पर युवक ने मंदिर में विवाह कर लिया और उसे अपने घर मुरैना के उत्तमपुरा क्षेत्र में ले आया। कुछ महीनों तक दोनों साथ रहे, लेकिन इसके बाद युवक और उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसे घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे दहेज की मांग की जा रही थी। महिला का कहना है कि अब युवक दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर उसने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से न्याय दिलाने, दूसरी शादी रुकवाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल महिला द्वारा प्रशासन को आवेदन सौंप दिया गया है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। युवक और उसके परिजनों का पक्ष सामने आना बाकी है।

फेसबुक पर हुआ प्यार, मंदिर में की शादी; अब मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी शादी की तैयारी का आरोप मुरैना। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने उत्तमपुरा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मंदिर में विवाह करने के बाद प्रताड़ित कर घर से निकालने तथा दूसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से उत्तमपुरा निवासी सचिन से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया और चित्रकूट में पहली मुलाकात के दौरान होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला के अनुसार, बाद में उसके दबाव पर युवक ने मंदिर में विवाह कर लिया और उसे अपने घर मुरैना के उत्तमपुरा क्षेत्र में ले आया। कुछ महीनों तक दोनों साथ रहे, लेकिन इसके बाद युवक और उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे दहेज की मांग की जा रही थी। महिला का कहना है कि अब युवक दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर उसने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से न्याय दिलाने, दूसरी शादी रुकवाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल महिला द्वारा प्रशासन को आवेदन सौंप दिया गया है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। युवक और उसके परिजनों का पक्ष सामने आना बाकी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आवास, पानी और बिजली की सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप

मुरैना। तहसील बामौर के ग्राम वस्तुपुर डंगोरा रिटोरा कला में निवासरत आदिवासी सपेरा परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवारों का आरोप है कि वे कई वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि आदिवासी परिवारों को आवास, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आरोप है कि पानी के नाम पर प्रति माह राशि लिए जाने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है।

परिवारों ने यह भी बताया कि उन्हें खेती के लिए पट्टे नहीं दिए गए हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में उनके परिवारों के सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें आवास, पेयजल, बिजली तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। ज्ञापन पर ग्राम वस्तुपुर डंगोरा के समस्त आदिवासी सपेरा परिवारों के हस्ताक्षर हैं।

आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आवास, पानी और बिजली की सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप मुरैना। तहसील बामौर के ग्राम वस्तुपुर डंगोरा रिटोरा कला में निवासरत आदिवासी सपेरा परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवारों का आरोप है कि वे कई वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में बताया गया है कि आदिवासी परिवारों को आवास, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आरोप है कि पानी के नाम पर प्रति माह राशि लिए जाने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। परिवारों ने यह भी बताया कि उन्हें खेती के लिए पट्टे नहीं दिए गए हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में उनके परिवारों के सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें आवास, पेयजल, बिजली तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। ज्ञापन पर ग्राम वस्तुपुर डंगोरा के समस्त आदिवासी सपेरा परिवारों के हस्ताक्षर हैं।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

ग्वालियर में रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, छापेमारी में 20 ट्रॉली रेत जब्त...

ग्वालियर में अवैध खनन और रेत के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराजपुरा क्षेत्र के शताब्दीपुरम और आदित्यपुरम में संचालित अवैध रेत डिपो पर छापा मारा। अधिकारियों की दबिश की सूचना मिलते ही कई संचालक मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान रेत भंडारण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते करीब 20 ट्रॉली रेत जब्त कर ली गई। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ग्वालियर में रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, छापेमारी में 20 ट्रॉली रेत जब्त... ग्वालियर में अवैध खनन और रेत के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराजपुरा क्षेत्र के शताब्दीपुरम और आदित्यपुरम में संचालित अवैध रेत डिपो पर छापा मारा। अधिकारियों की दबिश की सूचना मिलते ही कई संचालक मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान रेत भंडारण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते करीब 20 ट्रॉली रेत जब्त कर ली गई। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

भोपाल : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश... #breakingnewswala #MPNews #BNWTV - Gwalior Gird News