आरा: आरा-सासाराम रेल खंड पर गोविंदडीह रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Arrah, Bhojpur | May 24, 2025 आरा-सासाराम रेल ₹खंड पर गोविंदडीह रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका पीरो थाना क्षेत्र के गोविंदडीह गांव निवासी कंगलु राम की 70 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी है। इधर मृतका के बेटे सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।