नवाबगंज: बाराबंकी में नन्हे बच्चों ने रखा पहला रोज़ा, रमजान की शुरुआत, मस्जिदों में नमाज़-ए-तरावीह की गूंज
बाराबंकी में रमजान माह की शुरुआत हो गई है। बुधवार शाम चांद दिखने के बाद गुरुवार को पहला रोजा रखा गया।इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ-साथ नन्हे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपना पहला रोजा रखा। जनपद में अकीदत, इबादत और रौनक का माहौल देखने को मिला।