Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

सुनीता बैंसला ने नांगलशेरपुर फार्म हाउस पर जैविक खेती और बालिका शिक्षा पर दिया जोर। #57newskarauli टोडाभीम करौली भारत सरकार के आयकर विभाग की पूर्व प्रधान महानिदेशक एवं गुर्जर समाज के प्रमुख नेता स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की सुपुत्री सुनीता बैंसला रविवार को करौली के पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीणा के नांगलशेरपुर स्थित फार्म हाउस पहुंचीं। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान कृषि, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सुनीता बैंसला ने खेती में बढ़ते रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से पड़ रहे हैं। उन्होंने किसानों से खाद्यान्न फसलों में प्राकृतिक गोबर की खाद के उपयोग तथा जैविक खेती को अपनाने की अपील की, जिससे रसायनयुक्त फसलों से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने मिश्रित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर देते हुए किसानों को उत्तम नस्ल की भैंसों एवं गोवंश पालन के लिए प्रेरित किया। फार्म हाउस भ्रमण के दौरान बैंसला ने विभिन्न प्रजातियों के आम के वृक्षों सहित अन्य बागवानी फसलों का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद गिर नस्ल की गायों के साथ सेल्फी भी ली।चर्चा के दौरान उन्होंने शिक्षा, विशेष रूप से बालिका शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि सभी समाजों को धार्मिक आयोजनों एवं अन्य अनावश्यक फिजूलखर्ची में कमी कर शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर रामचरण मीणा(रिगसपुरा)पूर्व निदेशक गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान, लखनलाल मीणा, कल्याण प्रसाद मीणा, रतिराम मीणा, शहीद पठान एवं शेर सिंह मीणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फोटो -फार्म हाउस पर बागवानी का निरीक्षण करती हुए सुनीता बैसला

Balghat, Karauli | Jun 7, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.