सकलडीहा: कपसिया से थाना कंदवा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसपी चंदौली के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कंदवा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत सत्य प्रकाश उम्र 38 वर्ष निवासी कपसिया को गिरफ्तार किया है।