बरडीहा: बरडीहा में दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का हुआ समापन
Bardiha, Garhwa | Sep 16, 2025 बरडीहा में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन किया गया। बरडीहा उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14,17 एवं 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कबड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप एवं दौड़ की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।