बाराचट्टी: काहुदाग पंचायत के पूर्व मुखिया के भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत काहुदाग पंचायत के पूर्व मुखिया दीनानाथ प्रजापत के भाई पंकज कुमार की मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे निधन हो गया। उनका उम्र तकरीबन 40 वर्ष था। बताया जाता है कि वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को सुबह में ही रांची ले जाना था तभी उनका निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।