नैनपुर: नैनपुर पुलिस की कार्रवाई: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 वाहन चालकों का ₹4800 का चालान
Nainpur, Mandla | Nov 26, 2025 नैनपुर पुलिस द्वारा बुधवार शाम 4:30 बजे से जिले की सीमा नैनपुर सिवनी मार्ग पर थावर नदी के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसके तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालक, ऐसे 12 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 4800 का सामान शुल्क वसूल किया गया।